पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News The Man Caught In The Case Of Snatching The Man39s Bag Ran From Outside The Court Premises The Police Nabbed From Shastri Market

व्यक्ति का बैग झपटने के मामले में पकड़ा गया युवक कोर्ट परिसर के बाहर से भागा, पुलिस ने शास्त्री मार्केट से दबोचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक दिन के रिमांड पर भेजा गया

लगभग एक साल पहले बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति का बैग झपटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार की दोपहर को अदालत में पेश करने दौरान वह कोर्ट परिसर के बाहर से फरार हो गया। पुलिस मुलाजिम आरोपी के पीछे दौड़े और उसे लाल बहादुर शास्त्री मार्केट में बनी शिक्षा विभाग की इमारत के पास से पकड़ लिया और अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है। थाना सिटी साउथ के एसएचओ कर्मजीत सिंह ने बताया कि 25 मार्च 2019 को फुलेवाला निवासी हरविंदर सिंह ने बयान दिया था कि वह मोगा से अपने गांव जा रहा था। रास्ते मेें बुक्कनवाला रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में 7500 रुपए, असलहा लाइसेंस की कापी, असलहे की फट्टी, असला रसीद, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व मोबाइल छीनकर थे। उसके द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उस मामले में सागर व मिती को नामजद किया गया था।

कई मामलों में घोषित किया गया है भगोड़ा

पुलिस द्वारा आरोपी सागर की गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश करने के लिए लेकर गए थे। लेकिन सागर पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। आगे-आगे आरोपी भाग रहा था, पीछे-पीछे पुलिस दौड़ रही थी। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और वकीलों द्वारा जहां गाडियां पार्क की जाती हैं उस मार्केट में बने शिक्षा विभाग के दफ्तर के पास से उसे पकड़ लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएचओ ने कहा कि आरोपी सागर कई मामलों में भगाेड़ा है। उसकी फिलहाल एक साल पहले झपटमारी वाले मामले में गिरफ्तारी डाली है।

खबरें और भी हैं...