पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Thieves Stole 25 Thousand From Two Bullets At Jaito39s Shani Temple

चोरों ने जैतो के शनि मंदिर मेंे दो गोलकों से ~25 हजार चुराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गत रात्रि चोरों ने शनि मन्दिर के गोलकों से लगभग 25 हजार की नकदी चुरा ली। मन्दिर पुजारी सुदामा ने बताया कि जब वह सुबह मन्दिर में पहुंचा तो मन्दिर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अन्दर जाकर देखा तो शनि मन्दिर की एक गोलक खुली हुई थी दूसरी गोलक मन्दिर के सामने खुले प्लाट में पड़ी थी। सुचना पाकर मौके पर पहुंचे मन्दिर प्रबंधक जगत मितल, अशोक डोड, राजीव गोयल, सिप्पी सिंगला, मुकेश बिन्दल ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने मौके का जायजा लिया।

उल्लेखनिय है कि रात्रि के समय मन्दिर में कोई नहीं रहता तथा पिछले तीन दिनों से शनि मन्दिर के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग बंद थी। दूसरा प्रबंधक कमेटी के एक सदस्य के निधन के बाद से पिछले तीन सप्ताह से गोलकें गिनकर खाली नहीं नहीं की गई थी। प्रबंधक कमेटी सदस्यों के अनुसार एक सप्ताह में करीब 9 हजार का चढ़ावा चढ़ता है, इस प्रकार तीन सप्ताह का लगभग 25 हजार का चढ़ावा चोर चुरा कर ले गये।

जैतो पुलिस थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह गिल ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मन्दिर को आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

नर्स डयूटी खत्म कर नीचे आई ताे पता चला वाहन हाे चुकी है चोरी, पुलिस को दी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार कुलविंदर सौखी निवासी पट्टी वाली गली ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर कार्यरत है। मंगलवार को होली वाले दिन सुबह अस्पताल के मेडिकल वार्ड में ड्यूटी थी। ऐसे में वह अपनी एक्टिवा से ड्यूटी पर पहुंची और पुरानी इमरजेंसी के अंदर स्कूटी खड़ी करने के बाद वह मेडिकल वार्ड में ड्यूटी पर चली गई। दोपहर को 2 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर जाने के लिए वार्ड से नीचे आई तो देखा की स्कूटी गायब थी। उसके द्वारा इस संबंध अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड व साइकिल स्टैंड के ठेकेदार से बात की गई। लेकिन कोई स्पष्ट नहीं कर पाया। इसके बाद वह थाना सिटी साउथ में जाकर स्कूटी चोरी के संबंध में लिखित शिकायत दी।अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद पता चला है कि तीन युवकों ने स्कूटी चोरी की है। इसमें एक युवक काली रंग की कमीज पहने पहले रैकी करता है और मौका मिलते ही स्कूटी का लॉक खोलता है। इसके बाद उसके दो और साथी आते हैं और स्कूटी स्टार्ट करके मौका मिलते ही तीनों उस पर बैठकर फरार हो जाते हैं। नर्स द्वारा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दी गई है। अब देखने वाली बात होगी की चोरों की फोटो होने के बावजूद पुलिस कितने दिनों में चोर व चोरी हुई एक्टिवा ढूंढ पाती है। वहीं पिछले एक साल में 15 से ज्यादा मोटरसाइकिल व स्कूटियां चोरी हो चुके हैं। इसके बावजूद अस्पताल से दोपहिया वाहनों की चोरी के मामले में रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उधर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अगर इस मामले में किसी पुलिस मुलाजिम की लापरवाही सामने आएगी, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी विभाग में एक्टिवा खड़ी कर स्टाफ नर्स अंदर गई एक चोर ने रेकी कर लॉक खोला, फिर तीनों चोर एक्टिवा लेकर भागे, सीसीटीवी में कैद

मोगा सरकारी अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी विभाग के अंदर खड़ी स्टाफ नर्स की एक्टिवा को तीन युवकों ने चुरा ली। तीनों ने पहले 15 मिनट तक रेकी की फिर एक युवक ने पहले एक्टिवा का लॉक खोला, बाकी दो युवक एक्टिवा लेकर तेजी से फरार हो गए। जबकि चोरों की करतूत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। नर्स द्वारा स्कूटी चोरी के मामले में थाना सिटी साउथ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वहीं बिना जांच किए साइकिल स्टैंड वालों द्वारा वाहनों को जाने देने पर उनकी कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि स्टैंड पास जहां मुलाजिम बैठकर पर्चियां काटते हैं, चोर स्कूटी को वहां से ले गए हैं। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवा दी गई है।

भगवान को भी नहीं छोड़ा...जैतो के मंदिर में चोरी, मोगा के सरकारी अस्पताल से एक्टिवा ले गए चोर

स्कूटी चुराकर भागते तीनों युवक।

कथित आराेपी तीसरा युवक।

बाइक चुराने का दूसरा आरोपी।

सीसीटीवी में रेकी करता एक युवक।
खबरें और भी हैं...