- Hindi News
- National
- Moga News Three Accused Including 15 Grams Of Heroin Arrested Case Registered
15 ग्राम हेरोइन समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
माेगा | सीआईए स्टाफ धर्मकोट के एएसआई अवनीत सिंह ने बताया कि थाना धर्मकोट क्षेत्र में पड़ते गांव बढूवाल में गश्त के दौरान दो लोगों से तलाशी लेने पर 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों लवप्रीत सिंह उर्फ हनी व गगन सिंह निवासी फतेहपुर कनियां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना धर्मकोट के सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि कस्बे में गश्त के दौरान एक युवक से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राजबीर सिंह उर्फ कालू निवासी नुरपूर हकीमां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।