आज ब्रज में होली रे रसिया...
मोगा | श्याम सेवा सोसायटी की ओर से शहीदी पार्क में मनाए जा रहे हैं अष्टम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में शनिवार रात्रि जगाधरी से आए कलाकारों ने ठाकुर जी के भजनों पर भगवान कृष्ण की रासलीला की। श्याम प्रभु खाटूवालों के दरबार में प्रिंस तनेजा ने ज्योति प्रज्जवलित करके संकीर्तन की शुरुआत की। अमित राजा आर्ट ग्रुप के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण स्वरूप में सजकर श्रद्धालुओं संग भगवान कृष्ण की लीलाओं का रास रचाया गया। भजन गायक सुखदेव सावरा व धरमिंदर शर्मा ने आज ब्रज में होली रे रसिया... श्याम होली खेलन आईया तेरी सालिया वे... भजन गाकर अपनी हाजिरी लगवाई गयी। लक्की ड्रा द्वारा 3 श्रद्धालुओं को ठाकुर जी का स्वरूप देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राज भारती, अजय गर्ग, संजीव टीटू, राजेश सिंगला, अमरजीत सिंह, रामचंद्र शर्मा, पारुष गर्ग, कमल शर्मा, विद्याभूषण, चंद्रमोहन सहगल, करोड़ीमल आदि उपस्थित थे।