पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति कमाने के लिए दुबई में, परेशान पत्नी ने कर ली खुदकुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा | मानसिक परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति पांच महीने पहले ही दुबई में गया था। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचा दिया है। थाना फतेहगढ़ पजंतूर के एसएचओ गुलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतका की जेठानी राजविंदर कौर व पिता राज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कर्मजीत कौर की शादी गांव तोता सिंह वाला निवासी लखविंदर सिंह के साथ 13 साल पहले हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे एक बेटा व दो बेटियां हुईं। बेटा ननिहाल में रहा रहा है, जबकि बड़ी बेटी दस साल जसप्रीत कौर जन्म से न सुन सकती है और न ही बोल सकती है। ऐसे में कर्मजीत कौर का पति लखविंदर सिंह पांच महीने पहले ही कामकाज की तलाश में दुबई में गया था। जबकि शुक्रवार को जेठानी राजविंदर कौर व कर्मजीत कौर अन्य रिश्तेदार महिलाओं के साथ देवर की मामी सास के भोग में शामिल होने के लिए गांव भैणी में गए थे। वहां से शाम को जब लौटे तो कर्मजीत कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए, शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता राज सिंह ने कहा कि उसकी बेटी अपनी बड़ी बेटी जसप्रीत कौर जोकि न सुन सकती है और न ही बोल सकती है को लेकर काफी परेशान रहती थी।
खबरें और भी हैं...