पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार का शीशा तोड़ 1.68 लाख चुराने के मामले में दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पौने चार साल पहले बुगीपुरा चौक में इनोवा गाड़ी का पिछला शीशा तोड़कर एक लाख 68 हजार रुपए समेत जरूरी दस्तावेज चोरी के मामले में पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल के बाद दो युवकों समेत चार लोगों के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

थाना मैहना के हवलदार संदीप कुमार ने बताया कि फरीदकोट निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी सादिक रोड पर माहासागर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी है। वह अपनी इनोवा गाड़ी से एक जुलाई 2016 को गाड़ी चालक जसवीर सिंह के साथ अपने घर से जिला मोगा के कस्बा कोटईसेखां में किसी व्यक्ति से मिलने के लिए आ रहे थे। उसके द्वारा वारदात के कुछ दिन पहले पुरानी टिप्पर खरीदा गया था। उसकी एक लाख 68 हजार रुपए की पेमेंट करने के लिए इनोवा गाड़ी से आ रहे थे।

रास्ते में बुगीपुरा चौक में वह दोनों गाड़ी से उतर कर चाय पीने चले गए। जबकि रुपयों वाला बैग गाड़ी में छोड़ दिया था। कुछ देर बाद चाय पीकर लौटे तो इनोवा गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ था और रुपयों वाला बैग जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज मौजूद थे, वह चोर चोरी करके ले गए थे।

पौने 4 साल पहले खरीदे टिप्पर की पेमेंट करने जाते समय हुई थी चोरी

पौने चार तक चोरी के बारे में पता नहीं चला। चोरी हुए सामान में बैक की पास बुक, चेक बुक के अलावा बैंक लिमिट की कापियां थी। जिस दिन वारदात हुई थी, वह कस्बा समालसर स्थित कोऑपरेटिव बैंक से रुपए निकलवाकर लाए थे। बाद में उनकी बैंक लिमिट वाली कापी पुलिस के हाथ लगने पर उस पर लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस से सपंर्क किया तथा उनको थाने में बुलाया गया। बाद में उनसे जानकारी लेने के बाद की गई पड़ताल के बाद पता चला कि चोरी गांव डाला निवासी सुखदीप सिंह उर्फ सन्नी व रोकी के अलावा दो अज्ञात चोरों ने की थी। पुलिस ने सुखदीप सिंह व रोकी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...