रास्ते को लेकर दो चचेरे भाई पर कुछ लोगों ने हमलाकर किया घायल
मोगा | रास्ते को लेकर हुए झगड़े में कुछ लोगों ने हमलाकर दो चचेरे भाइयों को घायल कर दिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में लाकर दाखिल करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव जनेर निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग साढे आठ बजे कुछ लोगों ने उसे व उसके ताया के बेटे छिंदर सिंह पर हमलाकर घायल कर दिया। घायल युवक ने कहा कि उसे परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल मेें लाकर दाखिल करवाया गया है। वहीं आठ मार्च को उसके पिता बूटा सिंह के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की थी। लेकिन इस संबंध में पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसीके चलते उक्त हमलावरों ने उन पर हमला किया है।