हेरोइन व नशीली गोलियों समेत दो लोग गिरफ्तार
मोगा | दो विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली 570 नशीली गोलियों व पांच ग्राम हेरोइन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। थाना मैहना के एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गांव बुघीपुरा में गश्त के दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी धीरज सिंह निवासी लाहोरियां वाला मोहल्ला को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना समालसर के सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि कस्बे में गश्त के दौरान एक युवक को रोककर तलाशी लेने पर 570 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी कुलवंत सिंह गोरी निवासी मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।