यूनियन ने की शिक्षकों पर लाठीचार्ज की निंदा
मोगा| पंजाब पैंशनर्स यूनियन इकाई मोगा की बैठक कामरेड सतीश लूंबा भवन में हुई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कामरेड जगदीश चाहल ने एनआरसी, एनपीआर व सीएए हिंदुओं व मुसलमानों की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह तो लोगों को असली मुद्दों से भटकाने के लिए किया गया है उन्होंने गत दिवस अध्यापकों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की।