पत्नी को पीटकर किया घायल, अस्पताल में दाखिल
मोगा | पति की मारपीट से घायल महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव लोहगढ़ निवासी सुखप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले कुलविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। पति मजदूरी करता है। अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता है। शनिवार की रात को उसका पति घर आया तथा उसे बिना कारण गालियां निकालने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर डंडे से पीटने लगा। सारी रात दर्द से कराहती रही। सुबह होने पर उसने मायके घर गांव रडियाला में फोन करके अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। इसके बाद मायके परिवार के लोगों ने उसे घायल हालत में लाकर सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है।