पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Women Will Be Safe Only When We Give Good Values To Our Children Neelkanth

नारी तभी सुरक्षित होगी जब हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देंगे : नीलकंठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला दिवस को समर्पित समारोह विधायक डाॅ. हरजोत कमल, जिला शिक्षा अफसर जसपाल सिंह औलख, उप जिला शिक्षा अफसर राकेश मक्कड़ व प्रिंसीपल जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विधायक डाॅ. हरजोत कमल ने कहा कि अब हर क्षेत्र में महिलाएं आगे निकल गई हैं तथा उनकी प्राप्तियां किसी भी तरह से कम नहीं है। डीईओ जसपाल सिंह औलख ने कहा कि इस समय सरकारी स्कूलों में प्राप्तियों में लड़कियां बहुत बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। देश की क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इस स्कूल की छात्रा रही है, जिस पर हमें हमेशा मान रहेगा। प्रिंसीपल जसविंदर सिंह ने बताया कि इस स्कूल में मोगा जिले में सबसे अधिक छात्राएं पढ़ती है।

इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अफसर राकेश मक्कड़, बलजीत कौर, मनिंदर कौर, रानी वाला, विजय रानी, गुरमीत कौर, बलजीत कौर, निशि गुप्ता, ऊषा, रानी बाला, शविंदर सिंह, अमनदीप कौर, लखवीर कौर, उर्मिल रानी, गगनदीप, अमिता, जसविंदर कौर, कुलविंदर कौर, सुरेन्द्र कौर, रूबल गिल, मनिंदर कौर, हरसिमरन, मीनू कुमारी, अमरजीत कौर, गीतिका कांसल, शिवाली, गुरजीत राणा, पूनम, दिलबाग सिंह, मंजीत सिंह, बरिंदरजीत सिंह, हर्ष मौजूद थे।

कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने वूमेन-डे को समर्पित जागरूकता रैली निकाली

भास्कर न्यूज । मोगा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वुमेंस विद विंग्स 2020 प्रोग्राम में मोटिवेटर एवं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता प्राजकता नीलकंठ ने कहा कि कई बार आप अपने बच्चों की प्रतिभा को मंच पर देख तालियां बजाते हैं, जरूर बजाएं, लेकिन यह भी देखें आपका बच्चा जो एक्ट कर रहा है क्या वह नैतिकता के दायरे में है, सामाजिक मूल्यों पर खरा उतरता है, अगर नहीं तो उसमें सुधार के लिए सही दिशा देने की जरूरत है। आज अगर बच्चा जो कुछ भी प्रस्तुत कर रहा है उसी पर तालियां बजाते रह गए तो आने वाले दिनों में सिवाय इसके कुछ कहने को नहीं बचेगा कि बच्चा उनके कहने से बाहर है। उन्होंने कहा कि समाज में चाहे नारी हो या कोई और, अगर सुरक्षित माहौल चाहिए, जो बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जरूरत है, फोकस सिर्फ लड़कियों पर ही नहीं लड़कों पर भी हो, संस्कार उसे भी मिलें, तभी महिलाएं सुरक्षित रह सकती हैं, समाज में बेहतर माहौल कायम हो सकता है।

इस मौके पर लकी ड्रा में मैथ्स अध्यापिका सतिंदर कौर ने लकी वूमेन के रूप में सोने का सिक्का हासिल किया तो दूसरी लकी लेडी सीमा गुप्ता बनीं, उन्हें माइक्रोवेव ओवन मिला, जबकि तीसरी लकी लेडी के रूप में मोबाइल अध्यापिका मीनाक्षी अरोड़ा के हिस्से में आया। समारोह में 25 महिलाओं को सुपर वुमेन का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह में निगम कमिश्नर अनीता दर्शी मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंची। इस समय अग्रवाल सभा वूमेन विंग की जिलाध्यक्ष भावना बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवी सिंगला, शहर अध्यक्ष शीनल सिंगला, प्रिंसिपल हेमप्रभा सूद, आगरा से पहुंची अभिनेत्री एवं एंकर रिया गुप्ता, चेयरमैन सुनील गर्ग, बोधराज मजीठिया, नवीन सिंगला भी मौजूद रहे।

इन्हें किया सम्मानित

मोटीवेटर भवदीप कोहली, केपीएस की डायरेक्टर सुनीता गर्ग, मोटीवेटर मालविका सूद, योग गुरु अनमोल शर्मा, राजश्री शर्मा, विधायक की प|ी राजिंदर कौर, बाल भलाई कौंसिल की चेयरपर्सन वरिंदर कौर, एसडी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया हर्ष, एसडी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.पलविंदर कौर, डीएन की प्रिंसिपल रीतू गुप्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गर्ग, निगम कमिश्नर अनीता दर्शी, ग्रेट पंजाब प्रिंटर्स की डायरेक्टर एवं समाजसेवी अंजू सिंगला, एंकर रिया गुप्ता, डॉ. इन्द्रजीत सोढ़ी गुप्ता आदि शामिल थे।

महिला दिवस पर ज्योति प्रचंड करते मुख्य मेहमान व अन्य।

आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल चुकी हैं : डाॅ. हरजोत

भास्कर न्यूज|फरीदकोट

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने जिला कोर्ट कांप्लेक्स से जागरूकता रैली निकाली। रैली को इंचार्ज जिला सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी हरबंस सिंह लेखी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस रैली में सरकारी बलबीर स्कूल फरीदकोट के महिला अध्यापक और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा रैली में बार एसोसिएशन फरीदकोट के महिला मेंबर और जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से पैरालीगल वालंटियर मौजूद थे। यह रैली महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी करवाने के लिए निकाली गई। इस रैली के आयोजन समय वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए जरूरी बातों का मुख्य तौर पर ध्यान रखा गया।
खबरें और भी हैं...