बाबे के कॉलेज दौधर में मनाया महिला दिवस
बाबे के कॉलेज ऑफ एजुकेशन दौधर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस समागम में बीएड, एमएड, व डीएलएड की छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों में नारी सशक्तीकरण पर वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने सभ्याचारक गतिविधियों में भी भाग लिया। प्रधानाचार्य जसकिरण कौर दयाल ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में अपना ज्यादा से ज्यादा योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह समागम रीना राय, गुरदीप कौर, अमरजोत कौर की अगुआई में करवाया गया।