पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूथ अरोड़ा महासभा ने रक्तदानियों काे किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूथ अरोड़ा व अरोड़ा महासभा की अाेर से 8 मार्च को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित मित्तल ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान कैंप में रक्तदान करने वाले रक्तदानियों को सम्मानित किया गया। रक्तदानियों को सम्मानित करते डीएसपी सिटी परमजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। शहीदों को याद रखने वाली काैमें हमेशा जीवित रहती हैं। आज हम आजादी की जो सांस ले रहे हैं उसके लिए हजारों शूरवीरों ने अपनी जाने न्योछावर कर दी थी। इसलिए हमें देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले शहीदों को अपने दिलों में जीवित रखना चाहिए।

यूथ अरोड़ा महासभा के पंजाब प्रभारी संजीव नरुला, अरोड़ा महासभा के जिलाध्यक्ष विजय मदान, सिटी अध्यक्ष दिनेश कटारिया, यूथ अरोड़ा महासभा के जिलाध्यक्ष कमल सचदेवा ने कहा कि कैंप में 103 रक्तदानियों ने रक्तदान किया था। जिन्हें सभा की अाेर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। जल्द ही मरीजों की सुविधा के लिए एक एम्बुलेंस भी शहर में चलाई जाएगी। इस अवसर पर अरोड़ा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पिंटू, ऋषि अरोड़ा, संजीव नरूला, प्रदीप नरुला, हनी मंगा, सुनील सिंह, राजकुमार अरोड़ा, सुशील मिड्डा, सरिता, पूजा, भरत गुप्ता, ओपी कुमार, कोच्चि बजाज, कुलदीप सिंह उपस्थित थे।

यूथ अरोड़ा महासभा की ओर से रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते डीएसपी सिटी परमजीत सिंह संधू।
खबरें और भी हैं...