11 बोतल अवैध शराब सहित एक काबू
थाना बहराम पुलिस ने 11 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई दूनी चंद ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव बहराम से गांव फराला की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब पुलिस पार्टी नहर सूआ पुल बहराम पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति को वजनदार थैला लेकर आते देखा, जिसे पुलिस पार्टी ने काबू कर उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम गांव फराला निवासी राम तीर्थ बताया। चैकिंग के दौरान उसके पास से 11 बोतल अवैध शराब बरामद हुईं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।