- Hindi News
- National
- Nawanshahr News 18 Bottles Of Illicit Liquor Recovered Unknown Nominated
18 बोतल अवैध शराब बरामद, अज्ञात नामजद
थाना पोजेवाल पुलिस ने 18 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव करीमपुर चाहवाला निवासी कुलदीप अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना प्राप्त होने के बाद उन्होंने जानकारी वाली जगह पर जाकर चेकिंग की तो पुलिस को 18 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।