- Hindi News
- National
- Nawanshahr News 23 Mm Rain In The District Water Filled In Fields 12 Of Wheat Crop Affected
जिले में 23 एमएम बारिश, खेतों में भरा पानी, गेहूं की 12 फीसदी फसल प्रभावित
क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है वहीं पर गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार सुबह तक नवांशहर में 23 एमएम व बलाचौर में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश, तेज हवाओं व ओलावृष्टि की वजह से गेहूं के फसल को हुए नुकसान संबंधी सर्वे करके रिपोर्ट दफ्तर में देने को कहा गया है। बारिश शनिवार को भी जारी रही। जिले में तीन कृषि ब्लॉक नवांशहर, बलाचौर व सड़ोया में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ऐसे में ओलावृष्टि की वजह से ही तीन ब्लॉकों में करीब 10 से 12 फीसदी तक गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। यही नहीं बारिश व तेज हवाओं की वजह से करीब 7 फीसदी फसल गिर गई, हालांकि गनीमत यह रही कि शनिवार को हुई बारिश के साथ तेज हवाएं नहीं चलीं। अगर बारिश का पानी खेतों में जमा रहता है उससे उसी खेत में गिरी फसल पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिसके चलते गिरी फसल के दाने गीले होकर खराब हो सकते हैं। कुल मिलाकर बदले मौसम की वजह से गेहूं की फसल के झाड़ पर प्रभाव पड़ेगा व करीब एक से डेढ़ क्विंटल तक झाड़ कम हो सकता है। बता दें कि जिले में करीब 76 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल बीजी गई है। इस सबके बीच राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। किसान नेता सुरिंदर सिंह बैंस ने सरकार से गेहूं की फसल की गिरदावरी करवाने की मांग की है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया
जिले में बीते करीब तीन दिन से हो रही बारिश, ओलावृष्टि व चली तेज हवाओं की वजह से जहां मौसम में ठंडक आ गई है। मौसम में आई तबदीली की वजह से पारा नीचे लुढ़क गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 152 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाओं से मौसम में ठिठुरन एका-एक बढ़ गई है। हालांकि रविवार को मौसम साफ होने की संभावना है।
खेतों में जमा बरसात का पानी निकालने का उपाय करें किसान
बारिश के कारण जिन खेतों में पानी जमा हो गया है। किसान उस पानी को खेतों में से निकालने का उपाय करें। क्योंकि खड़े पानी की वजह से गेहूं की फसल जो गिर गई है को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि अगर पानी खेत में जमा नहीं होगा तो गेहंू की फसल को नुकसान बहुत ही कम होने की संभावना रहती है। इसलिए खेतों में जमा हुए पानी को जल्द से जल्द निकाल दें।
सुरिंदर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
कृषि माहिर बोले- मौसम की वजह से झाड़ होगा प्रभावित