पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केसी कॉलेज के 24 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करियाम रोड पर स्थित केसी स्कूल ऑफ मैनजेमेंट एंड कंप्यूटर एप्लिकेशंस (केसीएसएमसीए) कॉलेज के बीएससी एग्रीकल्चर विभाग, बीएससी (एेनीमेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी) व बीकॉम (प्रोफेशनल) के 24 िवद्यार्थियों ने इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की अप्रैल 2019 की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। कॉलेज के कार्यकारी िप्रंसिपल अवधेश कुमार िसंह ने बताया कि बीएससी एग्रीकल्चर की पूजा कुमारी व सुप्रीत शर्मा ने 9.95 एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड प्वांइट एवरेज) लेकर यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिखा राजू ने 9.80 एसजीपीए लेकर चौथा, भावना सहगल व अनिल कुमार ने 9.75 एसजीपीए लेकर पांचवां स्थान पाया। अनिकेत ठाकुर ने 9.65 एसजीपीए लेकर सातवां, ताशी पालमो, स्टेंजिन डोलमा, जीगमेट येनगचैन, दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से 9.68 एसजीपीए लेकर 8वां, मोहम्मद सादिक ने 9.55 एसजीपीए लेकर 9वां, महेश कुमार ने 8.78 एसजीपीए लेकर 10वां स्थान पाया है। वहीं बीएससी एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी में हरसिमरन िसंह ने 8.75 एसजीपीए लेकर यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान पाया है। सोनिया व प्रिया ने 8.30 एसजीपीए लेकर संयुक्त रूप से 5वां स्थान पाया है। वहीं परिमंदर चंद ने 8.20 एसजीपीए लेकर 7वां स्थान और जीतेश चंद ने 8 एसजीपीए लेकर 8वां स्थान पाया है। बलजीत राज ने 9वां और गुरकीरत सिंह व अकाश ने संयुक्त रूप से 10वां स्थान पाया है। बीएससी मीडिया इंट्रेनमेंट एंड फिल्म टेक्नोलॉजी में सुनेहा कलेर ने 8.45 एसजीपीए लेकर यूनिवर्सिटी में दूसरे तथा अर्जुन रत्तू ने 7 एसजीपीए लेकर पांचवां स्थान पाया है। बीकॉम िवभाग की प्रमुख भूिपंदर कौर ने बताया कि प्रभजोत कौर ने बीकॉम प्रोफेशनल में 8.25 एसजीपीए लेकर यूनिवर्सिटी में 8वां और प्रिंस राणा ने 8.24 एसजीपीए लेकर 10वां स्थान पाया है। केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेम पाल गांधी सीईओ मेजर जनरल (वीएसएम) जीके चोपड़ा, सीएसी रिटा. ब्रिगे. हरिंदर सिंह भंडाल ने उक्त विद्यार्थियों को बधाई देते उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...