पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News 25 Anti Fascist Front Will Rally Fury Against Central Government In Ludhiana

केंद्र सरकार के खिलाफ 25 को लुधियाना में रोष रैली करेगा फासीवाद विरोधी फ्रंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फासीवाद विरोधी फ्रंट पंजाब की ओर से सीएए, एनआरसी व एनआरपी के खिलाफ 25 मार्च को लुधियाना में की जा रही प्रदेश स्तरीय रैली की तैयारियों के लिए सीपीआई (एमएल) नवांशहर इकाई के नेताओं की बैठक हुई।

बैठक में नेता कुलविंदर सिंह वड़ैच, जसवीर दीप, सुरिंदर बैंस और कमलजीत सनावा ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया सीएए भारतीय संविधान के रूप धर्म निरपेक्षता व जमहूरियत के खिलाफ हैं। यह कानून हमें अपने ही देश में रहते हुए बेगानों का एहसास करवाएंगे और बंदीगृहों में फेंकेंगे। यह कानून भाजपा व आरएसएस द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्रीय बनाने के अमल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों का ध्यान इधर-उधर भटका कर बैंकों में पड़ा लोगों का पैसा अपने चहेते ट्रांसपोर्टरों को लुटा रही है, एयरपोर्ट बेचे जा रहे हैं, एलआईसी बेची जा रही है, एयर इंडिया को भी बिक्री पर लगाया हुआ है। हैरानी की बात है कि फिर भाजपा अपने आप को सबसे बड़ी देशभक्त बता रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 25 मार्च को होने वाली रैली में वह बड़ी संख्या में लुधियाना पहुंचे।

बैठक को संबोधित करते कुलविंदर वड़ैच।
खबरें और भी हैं...