- Hindi News
- National
- Balachour News 28 Units Collected At Voluntary Blood Donation Camp In Baba Balliana Court
बाबा बलियाणा दरबार में लगे स्वैइच्छुक रक्तदान शिविर में 28 यूनिट एकत्र
स्थानीय कंगना बाईपास के समीप बाबा बलियाणा जी के धार्मिक स्थान पर वीरवार को स्वैइच्छुक रक्तदान कैंप लगाया गया। शुभ करमन संस्था, गांव कंगना बेट, शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स क्लब बंगा बेट तथा बाबा बलियाणा कमेटी के सहयोग से लगाए गए कैंप में सिविल अस्पताल बंगा की टीम द्वारा वालंटियरों से 28 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर अस्पताल टीम के सदस्यों ने बताया कि मनुष्य के भीतर खून एक साफ्टवेयर की तरह काम करता है। अगर इंसान के शरीर में खून की मात्रा कम हो जाए तो कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। कई बार तो इंसान मौत के मुंह में चला जाता है। प्रबंधकों द्वारा रक्तदानियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य मौजूद रहे।
कैंप में रक्तदान करते हुए रक्तदानी, साथ मौजूद हैं प्रबंधक व गणमान्य।