पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंखों के चेकअप कैंप में 315 मरीजों की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आंखों की जांच करते डाक्टर। साथ हैं क्लब सदस्य व अन्य गणमान्य।

मुकंदपुर | कस्बा मुकंदपुर के शिव मंदिर में लायंस क्लब ऑफ कोवेंट्री गोडाइवा यूके की ओर से फ्री आंखों का जांच व ऑपरेशन कैंप लगाया गया। क्लब प्रधान अनीता ने बताया कि आंखों के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जोकि चिंता का विषय है। इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ डा. सुरिंदर व उनकी टीम द्वारा 315 मरीजों की आंखों की जांच करके उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। इस मौके दविंदर अब्बी, सुदागर सिंह, रवि, सुरिंदर, निक्की, रमेश, अमृत पाल, अमरजीत, नीरज भल्ला, रितु बजाज, अमरजीत बजाज, हैप्पी भनोट, टिंकू बजाज, विजय भनोट आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...