- Hindi News
- National
- Mukundpur News 400 Patients Examined In Medical Camp In Memory Of Sant Harnam Das In Village Moro
गांव मोरों में संत हरनाम दास की स्मृति में लगे मेडिकल कैंप में 400 मरीजों की जांच
गांव मोरों स्थित डेरा कुल्लियां दरबार में संत हरनाम दास जी की याद में वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम व मुफ्त मेडिकल जांच कैंप का आयोजन करवाया गया। श्री सुखमनी साहिब जी के भोग डालने के बाद सरबत के भले की अरदास की गई। कार्यक्रम में विशेषतौर पर पहुंचे संत निरंतर प्रकाश सिंह ने संगत से कहा कि प्रभु का नाम सिमरन करने से जिंदगी में अनेक दुख तकलीफों से छुटकारा मिलता है। हर प्राणी को गुरबाणी पढ़कर अपना जीवन स्तर ऊपर उठाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में संत जोत प्रकाश, संत ध्यान प्रकाश, संत निहाल प्रीत ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान मुफ्त मैडिकल चैकअप कैंप भी लगाया गया, जिसमें 400 से अधिक मरीजों की जांच करके उन्हें दवाएं दी गईं।
मैडिकल कैंप का उद्घाटन करते गणमान्य।