- Hindi News
- National
- Nawanshahr News 6275 Children Will Give Fifth Board Examination In The District
जिले में 6275 बच्चे देंगे पांचवीं बोर्ड की परीक्षा
नवांशहर | डीईओ (एसी) पवन कुमार ने बताया कि पांचवीं की बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है। जिले में 6275 बच्चे परीक्षा देंगे। इसके लिए 452 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर में एक निगरान और एक कंट्रोलर नियुक्त किया है। सभी बीपीईओज और सेंटर हैड्स को परीक्षाएं, नकल रहित और शांतमय ढंग से करवाई जाए। पेपरों की मार्किंग भी पेपर खत्म होने के बाद तुरंत निगरान सेंटर स्कूल में सैंटर हैड की निगरानी में करेगा। सेंटर हेड रोजाना की बच्चों की मार्किंग शीट विभाग की वेब साइट पर अपलोड करेंगे और इसकी एक हार्ड कापी अपने पास सबूत के तौर पर रखेंगे। इसके अलावा नकल रोकने के लिए बीपीईओ और फ्लाइंग लगाई गई है।