पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News 66 Kv Substation Started Now Problem Of Increasing Load Will Be Away

66 केवी सब स्टेशन शुरू, अब लोड बढ़ने की समस्या होगी दूर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय बंगा रोड पर नए 66 केवी पावर स्टेशन को 132 केवी स्टेशन के साथ जोड़ कर चालू कर दिया गया है। इससे फाल्ट पड़ने पर सिर्फ 10 फीसदी हिस्से की काटी जाएगी। पहले किसी एक प्वाइंट पर फाल्ट आने पर शहर के आधे या एक चौथाई हिस्से में पावर सप्लाई बंद करनी पड़ती थी। शुक्रवार को पूर्व विधायक गुरइकबाल कौर बबली ने बटन दबाकर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ जालंधर से प्रमुख इंजीनियर गोपाल शर्मा, चीफ इंजीनियर जालंधर सोमनाथ माही, चीफ इंजीनियर नवांशहर दविंदर शर्मा मौजूद रहे।

चीफ इंजीनियर दविंदर शर्मा ने बताया कि अब शहर को चार की बजाए 11 हिस्सों में बांट दिया गया। अब बिजली खराबी के वक्त संबंधित हिस्से में ही बिजली बंद की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुल 30 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत शहर में 82 ट्रांसफार्मर, 310 किलोमीटर तार (लाइनें) व करीब 13 हजार बिजली मीटर बदले गए व नया 66 केवी सब-स्टेशन बनाया गया है। बता दें कि लो-वोल्टेज की समस्या को खत्म करने के लिए नवांशहर को प्रदेश के चुनिंदा शहर में से चुना गया था। नवांशहर में कई हद तक बिजली का लोड बढ़ चुका था जो पूरा 132 केवी सब स्टेशन पर आ गया था। जिस कारण सब-स्टेशन पर जरूरत से ज्यादा लोड़ हो गया था। इसलिए इसका लोड कम करने के लिए नया सब स्टेशन बनाया गया, जिसे बनाने के 12 करोड़ रुपए का कुल खर्च आया। इससे इसका लोड काफी हद तक कम हो जाएगा। जाडला से नवांशहर को आने वाली मेन लाइन को नेशनल हाईवे के तहत बने गढ़शंकर रोड पर बाईपास से गुजरने वाली लाइन को ऊंचा करने में अभी वक्त लगेगा। इसलिए जब तक इसका काम होगा तब 66 केवी का लोड दोबारा कुछ दिनों के लिए 132 केवी पर डाल दिया जाएगा। ताकि लोगों को कोई दिक्कत पेश न आ सके। इस मौके पर विनयदीप सिंह, हरदीप कुमार, सुहविकास पाल, नितिन जसवाल, महेश कुमार (सभी एक्सईएन), एसडीओ सिटी गुरबख्श राम, एसडीओ 66 केवी सुरिंदर पाल, राम आसरा, अमरीक सिंह, गुरमुख सिंह, रजिंदर कुमार, जसविंदर सिंह, राजिंदर सिंह (सभी जेई) आदि मौजूद रहे।

लोगों की अड़चनों व विभागीय प्रोसेस में अटका रहा काम

अक्तूबर 2016 में 18 करोड़ रुपए से यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसे 31 मार्च 2018 तक पूरा करना था। चुनाव के कारण तीन से चार महीने देरी से शुरू हुआ, बाद में लोगों द्वारा डाली जाने वाली अड़चनों के कारण डेड लाइन मिस हो गई। बाद में प्रोजेक्ट में बदलाव करते हुए फरवरी 2018 में 66 केवी सब स्टेशन बनाने के लिए प्रोजेक्ट की लागत को 24 करोड़ कर दी गई व जून 2018 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। मगर डेड लाइन तक काम पूरा न हो सका।

66 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन करतीं पूर्व विधायक गुरइकबाल कौर।
खबरें और भी हैं...