- Hindi News
- National
- Nawanshahr News 832 Lakhs College Fees In The Name Of Australia Vj Case Filed
ऑस्ट्रेलिया वीजे के नाम पर 8.32 लाख ऐंठी कॉलेज फीस, केस दर्ज
साल 2018 में जालंधर के एक एजेंट के जरिए लगाई थी फाइल
थाना औड़ पुलिस ने एक युवक की शिकायत के आधार पर एजेंट की ओर से 8 लाख 32 हजार रुपए ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव खुर्दां के रहने वाले गुरविंदर सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने स्टडी वीजा के आधार पर ऑस्ट्रेलिया जाना था। साल 2018 में उन्होंने जालंधर के एक एजेंट के जरिए फाइल लगाई थी। मगर उनका वीजा रिफ्यूज कर लिया गया, लेकिन उनकी तरफ से जो फीस 16 हजार 20 ऑस्ट्रेलिया डालर (8 लाख 32 हजार रुपए) कॉलेज के एकाउंट में जमा करवाई गई थी वह राशि गुरविंदर के खाते में जमा करवाने की बजाए संबंधित एजेंसी ने अपने खाते में जमा करवा ली। लेकिन उन्हें यह राशि वापिस नहीं की गई। पुलिस ने जांच के बाद मकान नंबर 611 ग्राउंड फलोर, न्यू राजिंदर नगर नजदीक करोल बाग नई दिल्ली के रहने वाले एजेंट सौरव बजाज के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।