पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News 94 Thousand 865 Cards Made In The District Under Ayushman Bharat Scheme Dr Raj Rani

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में बने 94 हजार 865 कार्ड : डॉ. राज रानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिप्टी मेडिकल कमिश्नर कम जिला नोडल अफसर डॉ. राज रानी ने बताया कि जिले में अब तक आयुष्मान भारत-सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत 94 हजार 865 कार्ड बनाए जा चुके हैं। अकेले कार्ड ही नहीं बनाए गए बल्कि 3.30 करोड़ रुपए के कैशलैस इलाज के 5184 जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभ भी दिए जा चुके हैं। इस स्कीम के अंतर्गत जिले के सरकारी अस्पतालों में से 3492 और निजी अस्पतालों में से 1692 मरीजों को इलाज दिया गया है। एक कार्ड पर परिवार के अधिक से अधिक 5 मेंबर रजिस्टर्ड किए जा सकते हैं, जिनको 5 लाख तक के कैशलैस इलाज की सुविधा दी जाती है। इस योजना के तहत बलाचौर निवासी नवदीप (3) ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं, जिसका इलाज नवांशहर के एक अस्पताल में चल रहा है। नवदीप के पिता रणजीत सिंह और माता दविन्दर कौर ने बताया इस योजना में पांच दिन पहले अस्पताल में हुआ खर्च भी कवर होता है। डॉ. राज रानी ने बताया कि इलाज लंबा चलेगा परन्तु बच्ची वित्तीय पक्ष से इलाज से वंचित नहीं रहेगी। इसके अलावा अस्पताल में कारडीयो यूनिट में दाखिल बलाचौर निवासी जागर सिंह दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। आयुष्मान भारत-सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत उन्होंने इलाज शुरू करवाया और उनके हार्ट में दो स्टंट कैशलैस डाले गए। इसी तरह हेयर ड्रेसर का काम करके परिवार का पेट पालन पोषण करने वाले गांव कुलाम निवासी परमजीत को कुछ दिन पहले दिल की बीमारी निकली तो एक निजी अस्पताल में से इस योजना के तहत उन्होंने स्टंट डलवाया है।

खबरें और भी हैं...