- Hindi News
- National
- Nawanshahr News A Case Has Been Registered Against A Young Man For Allegedly Indulging In Indecent Behavior
बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज
थाना सिटी बंगा पुलिस ने एक पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान गांव खमाचों का रहने वाला करन कुमार उनके घर पर आया, जो अक्सर आता-जाता रहता था। इस दौरान आरोपित ने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की रोने और चिल्लाने की आवाज आई तो वह परिवार के सदस्यों के साथ अंदर गए तो तभी आरोपित मौके से फरार हो गया। जबकि बच्ची ने सारी घटना की जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।