270 नशीली गोलियों सहित एक काबू
थाना सिटी पुलिस ने 270 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई सिकंदर पाल ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के संबंध में भुलेखा चौक बलाचौर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने बलाचौर की ओर से एक व्यक्ति को एक प्लास्टिक का लिफाफा लेकर आते देखा। जिसने पुलिस पार्टी को देख कर अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा सड़क किनारे झाड़ियों की ओर फेंक दिया। पुलिस पार्टी की ओर से उसे काबू कर उसका नाम पता पुछा। उसने अपना नाम बलाचौर निवासी रवि कुमार बताया। चेकिंग के दौरान उसके पास से नशे के तौर पर इस्तेमाल हो सकने वाली 270 नशीली गोलियां बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।