चोरी की बैटरियां व इन्वर्टर बेच रहा एक काबू
नवांशहर। थाना बहराम पुलिस ने चोरी की बैटरियां व इन्वर्टर बेच रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई सरवण सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव फराला वाई-प्वाइंट पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि गांव फराला निवासी सूरज कुमार सप्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-32-एस-3082) पर चोरी के इन्वर्टर व बैटरियां लाकर झाड़ियों में रख कर बेचने के लिए खड़ा है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर उसके पास से इन्वर्टर, बैटरियां व मोटरसाइकिल बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 454, 380 व 411 के तहत मामला दर्ज किया है।