आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान
आम आदमी पार्टी विधानसभा बंगा की ओर से मेंबरशिप अभियान के तहत गांव करनाणा में कैंप लगाया गया। पार्टी नेताओं शिव कौड़ा और रणवीर राणा ने कहा कि पार्टी का सदस्य बनने के लिए 98710-10101 पर मिस्ड काल दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च तक लगाए जाने वाले इस सदस्यता कैंप के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में बिजली, पानी तथा शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए काम किए, वे प्रशंसनीय हैं। अब 2022 में पंजाब में भी लोक हितैषी काम करके लोगों को पेश आने वाली समस्याओं से राहत दिलाई जाएगी। बैठक में मनोहर लाल गाबा, अमरदीप बंगा, बलवीर करनाणा, जगजीत कुमारी, मास्टर इंद्रजीत, नरेश आनंद, प्रदीप कुमार, तरसेम, सतनाम, आत्म प्रकाश, अमित भम्मी, विकास शारदा, भूपेश कुमार, मनजीत राए आदि मौजूद रहे।