आप ने मेंबरशिप अभियान चलाया, पार्टी की नीतियां बताईं
आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका बंगा की वरिष्ठ पार्टी नेत्री हरजोत कौर लोहटिया की अगुवाई में मुकंदपुर के बस स्टैंड पर मेंबरशिप अभियान चलाया गया। इस दौरान बलिहार लोहटिया ने कहा कि पंजाब की जनता का अकाली दल और कांग्रेस से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है और पंजाब के भले के लिए लोग आम आदमी पार्टी की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब की जनता को फोन के जरिए मिस काल करके पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान अवतार सिंह थांदी, मनजीत सिंह कटारिया, कुलविंदर सिंह, बलकार सिंह, जसवीर सिंह, रोबिन, संदीप कुमार, कमलजीत सिंह, जगदीप राम, सुखनिंदर सिंह गिल, सन्नी लोहटिया, मदन भारद्वाज, ललित आदि मौजूद रहे।
मेंबरशिप अभियान के दौरान मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।