- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Advocate Jugal Kishore Dutta Was Unanimously Re Appointed As Head Of The Religious Festival Committee
एडवोकेट जुगल किशोर दत्ता को सर्वसम्मति से दोबारा धार्मिक उत्सव कमेटी का प्रधान बनाया
स्थानीय राहों रोड पर स्थित मंदिर शिव धाम नेहरु गेट में धार्मिक उत्सव कमेटी की श्री रामनवमी पर्व 2 अप्रैल वीरवार को धूमधाम के साथ मनाने सबंधी मीटिंग हुई। मीटिंग से पहले धार्मिक उत्सव कमेटी का तीसरा वार्षिक चुनाव हुआ। सबसे पहले धार्मिक उत्सव कमेटी को भंग किया गया। उसके बाद चुनाव करवाने का अधिकार चुनाव ऑर्ब्जवर के रुप में मोद्य प्रकाश पाठक को दिया गया। इसके बाद डॉ. हरमेश पूरी ने एडवोकेट जुगल किशोर दत्ता के नाम का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद सभी ने सर्वसम्मति से एडवोकेट जेके दत्ता को फिर से प्रधान चुन लिया तथा अन्य कार्यकारिणी बनाने का अधिकार भी प्रधान को दिया गया। इसके बाद श्री रामनवमी पर्व सबंधी मीटिंग शुरू हुई, जिसमें 1 अप्रैल को शोभा यात्रा निकालने पर विचार विमर्श हुआ। एडवोकेट जुगल किशोर दत्ता ने बताया कि यह शोभा यात्रा सुबह 1 अप्रैल बुधवार को सुबह 10 बजे पुरानी दाना मंडी से शुरू होकर रेलवे रोड, नेहरु गेट, पुरानी कचहरी, चंडीगढ़ चौक, आर्य समाज रोड, राजा मोहल्ला, कोठी रोड, गीता भवन रोड, रविदास नगर से वापिस मंदिर में ही पहुंच कर संपन्न होगी। इससे पहले 30 मार्च को सुबह पांच बजे श्री राम शरणम आश्रम से पहली तथा 31 मार्च अप्रैल को घास मंडी के शिवाला पं. जय दयाल ट्रस्ट घास मंडी मंदिर से दूसरी प्रभातफेरी निकाली जाएगी। बैठक में सभी धार्मिक संगठन, क्लब, कमेटी सदस्यों को अपने मंदिर से झांकियां लाने रास्ते में रिफ्रेंशमेंट व फ्लेक्स लगाने सबंधी ड्यूटियां भी दी गई। यहां डॉ. हरमेश पुरी, मोद्य प्रकाश पाठक, प्रो. अजीत सरीन, पं. अशोक कुमार, ललित शर्मा, अश्वनी जोशी, अशोक वर्मा, वरिंदर, प्रेम कुमार ठेकेदार, राजेश भारद्वाज, डा. शिव कुमार तेजपाल, अशोक शर्मा, अक्षय पाठक, राकेश चेतल, हुस्न लाल, गोपाल सोनी, दिनेश गौतम, सुनील कुमार, प्रदीप जोशी, सुरेश शर्मा, जीसी शुक्ला, जतिंदर सैंगर, परविंदर, तिलक राज शर्मा, बीएम बडथवाल, प्रवीन सरीन, केके सरीन, कर्मचंद जांगड़ा थे।
शोभायात्रा के उपलक्ष्य में की गई बैठक में मौजूद धार्मिक उत्सव कमेटी के सदस्य।