पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक महीने की जद्दोजहद के बाद जिले को मिल गया डिप्टी डीईओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करीब एक महीने की जद्दोजहद के बाद नवांशहर जिले में डिप्टी डीईओ के पद पर तैनाती कर दी गई है। एक महीने से फुटबाल की तरह एक पोल से दूसरे पोल की तरह रोल होते डीईओ के पद पर हियाला स्कूल में तैनात प्रिंसिपल राजन भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। पूर्व डिप्टी डीईओ नरिंदर पाल वर्मा का हियाला में बतौर प्रिंसिपल तबादला होने के बाद राजन भारद्वाज के डिप्टी डीईओ के आर्डर जारी हुए थे।

शिक्षा विभाग के सूत्रों की माने तो राजन भारद्वाज डिप्टी डीईओ के पद पर लगने के ज्यादा इच्छुक नहीं थे। इससे डिप्टी डीईओ का पद हवा में लटक गया था। नरिंदर पाल वर्मा ने हियाला में बतौर प्रिंसिपल ज्वाइनिंग कर ली लेकिन राजन भारद्वाज ने स्टेशन रिलीव नहीं किया था, क्योंकि वह डिप्टी डीईओ लगने के ज्यादा इच्छुक नहीं थे। इसके चलते करीब 1 महीना कशमकश चलती रही। 2-3 दिन पहले डिप्टी डीईओ को लेकर खींचतान को खत्म करने के लिए डीईओ दफ्तर में फोन तक खड़क गए और इस खींचतान को बंद करने के आदेश हुए। जिसके बाद जिले के सीनियर अधिकारियों ने सीनियर अध्यापकों को साथ लेकर राजन भारद्वाज को डीईओ पद ज्वाइन करने को कहा। इस मामले में नवनियुक्त डिप्टी डीईओ राजन भारद्वाज से संपर्क नहीं हो पाया।

खबरें और भी हैं...