कोरोना के चलते अकाली दल ने 23 की रैली की रद्द
प्रेम सिंह चंदूमाजरा।
नवांशहर|अकाली दल की ओर से 23 मार्च को खटकड़कलां में की जा रही रैली रद्द कर दी गई है। पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने जारी बयान में बताया कि कोरोना वायरस के चलते पार्टी द्वारा 23 मार्च की रैली को रद्द करने का फैसला लिया है। इस वायरस के खत्म होने के बाद पार्टी द्वारा नई तारीख पर रैली की जाएगी।