सीएसई डिप्लोमा सेमेस्टर-5 के परिणामों में अनिकेत राणा रहे प्रथम
मेधावियों का सम्मान करते कॉलेज स्टाफ सदस्य।
राहों|दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस-3 छोकरां में सीएसई डिप्लोमा सेमेस्टर-5 के घोषित परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि कस्बा जाडला के अनिकेत राणा ने 78 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा सिमरन ने 73.6 फीसदी अंक लेकर दूसरा तथा मनप्रीत कौर ने 71 प्रतिशत अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. राजेश्वर सिंह व कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने उक्त मेधावियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।