बीकॉम सेमेस्टर-3 में अंकुश चोपड़ा प्रथम
स्थानीय सिख नेशनल कॉलेज में बीकॉम सेमेस्टर-3 के परिणाम शानदार रहे हैं। कालेज प्रिंसिपल प्रोफेसर अनुपम कौर ने बताया कि अंकुश चोपड़ा ने 68.28 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में पहला स्थान हासिल किया है। दीपिका तथा डिंपल ने क्रमश: 65.43 तथा 65.14 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल अनुपम कौर व कॉलेज स्टाफ ने उक्त मेधावियों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है।
मेधावी विद्यार्थी।