पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banga News Annual Joint Fair Held In Memory Of Baba Udho Shah In Village Katariya

गांव कटारियां में बाबा ऊधो शाह की याद में करवाया वार्षिक जोड़ मेला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव कटारियां में स्थित पीर बाबा बूड़ शाह, पीर बाबा ऊधो शाह चिश्ती दरबार में पीर बाबा ऊधो शाह की याद में वार्षिक जोड़ मेला गद्दीनशीन साधू शाह चिश्ती की अगुवाई में करवाया गया।

दरबार में सुबह झंडे व चादर चढ़ाने की रस्में अदा की गईं, रात को महफिल-ए-कव्वाली कार्यक्रम में परवेज खान, सना जावेद खान, सोनू प्रेम कव्वाल, कुलदीप गुलाम कादर, सोढी इरफान, सलीम कव्वाल मलेरकोटला आदि ने पीर बाबा का गुणगान किया। इसके बाद सूफी गायक बूटा मुहम्मद, यमना रसीला, सरबजीत सरब, गुरपाल राणा, अश्वनी कौल, कौर सिस्टर्ज, रमेश चौहान, कलसी ब्रदर्स आदि ने अपनी हाजिरी भरी। इस दौरान बंगा के विधायक डा. एसके सुक्खी, ब्लाक समिति सदस्य जोगा सिंह कंगरौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजिंदर सिंह, बसपा नेता विशेषतौर पर मौजूद रहे। प्रबंधकों द्वारा गणमान्यों को सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। मौके पर साईं लखवीर शाह, संत कुलवंत राम, मनजीत साबही, साईं अविनाश शाह कादरी, साईं जसबीर दास, साईं कुलराज मुहम्मद, साईं स्वर्णा शाह, मोहन माही, वरिंदर सिंह, गुरचरन सिंह गुरु, रछपाल चंद के अलावा अन्य मौजूद रहे।

मेले के दौरान गणमान्यों का सम्मान करते साधू शाह चिश्ती।
खबरें और भी हैं...