- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Another Party Took Possession Of Shared Land Two Cases Under Investigation
साझी जमीन पर एक अन्य पक्ष ने किया कब्जा, जांच में दो पर केस
नवांशहर | थाना एनआरआई पुलिस ने एक एनआरआई की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कनाडा के रहने वाले पप्पू भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो पक्षों की साझी जमीन के एक हिस्से पर दो अन्य लोगों ने कब्जा किया है। पुलिस अधिकारियों की तरफ से मामले की जांच की गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार पाया गया कि जमीन की निशानदेही पर एक जमीन जो दो परिवारों से संबंधित लोगों की है, पर एक अन्य तीसरे पक्ष के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। संबंधित आरोपितों का कब्जा पौने तीन मरले जमीन पर है। यही जमीन शिकायतकर्ता के हिस्से में साझी जमीन में से आती है। इसके चलते पीड़ित की तरफ से मामले के संबंध में शिकायत की गई थी। इसके आधार पर पुलिस द्वारा गांव संडरेवाल के रहने वाले विक्रम भाटिया व पलविंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।