- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Anti Government Protest Of Guest Faculty Assistant Professors Continues
गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों का सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी
पंजाब के सरकारी काॅलेजों में पिछले लंबे समय से काम करते 1011 के करीब गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों की नौकरी को बिना शर्त सुरक्षित करना पंजाब सरकार का पहला फर्ज है।
यह बात पोजेवाल के सरकारी काॅलेज में गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों की संघर्ष कमेटी पंजाब के सदस्य प्रो. हरविंदर सिंह नाभा, रविंदर सिंह मानसा, गुलशनदीप संगरूर और अरमिंदर सिंह फरीदकोट आदि ने संयुक्त रूप से पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर की नौकरी को आंच भी आई तो पंजाब के नौजवान हर तरह का संघर्ष करने के लिए तैयार बैठे हैं। वे उस समय से सरकारी काॅलेजों में नाममात्र तनख्वाह पर सेवा निभा रहे हैं. जब कोई इतनी कम तनख्वाह पर सरकारी काॅलेजों की तरफ मुंह भी नहीं करते थे। उन्हें उस समय काॅलेजों में नौकरी पर रखने के समय पंजाब सरकार ने नियमानुसार रखा गया था और जब उन्हें लाभ देने का समय आया तो सरकार के अधिकारी उन्हें नादरशाही फरमान जारी करके अयोग्य मान रहे है।
प्रदर्शन के दौरान हुकम चंद, जसविंदर सिंह, पलविंदर वर्मा, जोगा सिंह, धर्मजीत सिंह, बख्शीश अजाद, अश्वनी कुमार, राजीव कुमार, पवन कुमार, सरिता, राजविंदर कौर, रविंदर कौर, सपना, मनप्रीत, नीलम, सविता, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर।