पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इमरजेंसी के लिए 100 बेड का किया इंतजाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस न फैले इस लिए एहतियातन जिले में विदेश खासकर बाया चाइना आने करीब 225 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि कहीं विदेश से कोरोना संक्रमित मरीज जिले में न आ जाएं।

इसके लिए बाकायदा विदेश मंत्रालय के जरिए एक तय प्रोसेस के तहत जिले से संबंधित लोगों जो बीते करीब एक माह के दौरान विदेश से आए हैं, के घरों पर विभाग की टीम जाकर स्वास्थ्य संबंधी सर्वे कर रही है। उन्हें कोरोना के खतरे व फैलने के संबंध में जानकारी देने के साथ-साथ खांसी, जुकाम व बुखार संबंधी जानकारियां हासिल करने के अलावा उन्हें कम से कम 14 दिनों तक घर से बाहर न जाने व किसी से न मिलने की सलाह दी जा रही है। हालांकि अभी तक जिले में एक भी कोरोना संबंधी एक भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया। सिविल सर्जन डा. आरपी भाटिया ने बताया कि सभी एसएमओज व ओपीडी डॉक्टर्स को खास निर्देश जारी किए गए हैं कि वे कोरोना संबंधी सावधानी रखें, साथ-साथ यह भी कहा गया है कि लोगों में कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करें। इसी तरह जहां विदेशों से आए करीब सवा दो सौ लोगों पर नजर रखी जा रही है वहीं पर जिले के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में करीब 100 बेड के आईसोलेशन व कुआरनटाईन वार्डों का इंतजाम किया गया है।

सरकारी निर्देशों के चलते आयोजन हुए रद्द

श्री राम शरणम में रविवार को आयोजित होने वाले आखों का चेकअप कैंप कोरोना वायरस के संबंध में जारी सरकारी निर्देशों के चलते आयोजकों की तरफ से कैंसिल कर दिया गया है। जबकि सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन की ओर से भी शनिवार की बैठक कैंसिल कर दी गई है। श्यामा-श्याम संकीर्तन मंडल की तरफ से शिव धाम मंदिर नेहरू गेट में आयोजित किया जाने वाला होली उत्सव भी स्थगित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...