पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएससी सेमेस्टर-5 परिणामों में आर्य कॉलेज की नवदीप प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा आरके आर्य कालेज का घोषित बीएससी (आईटी) सेमेस्टर पांच का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संजीव डाबर व विभाग प्रमुख प्रो. केवल कृष्ण ने बताया कि छात्रा नवदीप कौर ने 400 में से 302 (76 प्रतिशत) अंक लेकर कालेज में पहला तथा यूनिवर्सिटी की मैरिट लिस्ट में 12वां स्थान पाया है। कुलविंदर कौर ने 247 अंक लेकर कालेज में दूसरा स्थान पाया है। इन सभी छात्राओं को कालेज मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान विनोद भारद्वाज, डा. विनय सोफ्ट, प्रो. केवल कृष्ण, प्रो. निरदेश चौधरी, प्रो. बलजिंदर कौर, प्रो. रीचा शर्मा, प्रो. चांदनी, एकता, रूचि, पवन कुमार ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...