पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाथ मिलाने और गले लगने से किया जाए परहेज : डॉ. विकासदीप सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से बचाव संबंधी करियाम रोड पर स्थित केसी ग्रुप अॉफ इंस्टीच्यूशन में मेडिकल प्रैक्टीशनर, जिला सांझ केंद्र व आईवीवाई अस्पताल द्वारा संयुक्त रुप से विद्यार्थियों को जागरुक किया गया। मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के जिला प्रधान कश्मीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि नोबल कोरोना वायरस से बचाव के लिए हमें सही जानकारी होनी जरुरी है।

जिला सांझ केंद्र के एएसआई कृष्ण सिंह ने बताया कि कोई भी रिश्तेदार जब विदेश से आता है तो उसका चेकअप करवाएं। अगर उसमें कोरोना के लक्षण हो तो तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया जाए। आईवीवाई के एमडी मेडिसन डॉ. विकासदीप हंस ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए हाथ मिलाने और गले लगने से बचा जाए, खाने-पीने से पहले तो रुटीन में हाथों को साबुन के साथ अच्छी तरह से धोया जाए। इस मौके पर सीएसी ब्रिगेडियर एचएस भंडाल, सीईओ मेजर जनरल जीके चोपड़ा, एचआर हरबंस सिंह, प्रो. भूपिंदर कौर, प्रो. अमिता सरीन, प्रो.अनामिका, प्रो. जसकरण, प्रो. बलवंत राए, जसवीर, सुखविंदर, मनदीप कौर, संदीप सिंह, नीलम, एएसआई कुलदीप राज, सिपाही अवतार सिंह, सिपाही बलजीत कुमार, िदलराज, दिलदार सिंह चाहल, हरजिंदर सिंह, विशाल, हरविंदर सिंह आदि हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...