कोरोना से बचाव के बारे में किया जागरूक
कोरोनावायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए तथा प्रदेश सरकार के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला के अवसर पर आने वाले श्रद्धालु के लिए भेजी गई दवाइयों को निशुल्क वितरित करने के लिए सोमवार को स्थानीय बीबीएमपी कैनाल अस्पताल में पीएमओ डॉ. शालिनी चौधरी की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि करोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। केवल इसके बारे में जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाकर तथा हाथ की सफाई रखने के प्रेरित किया। इस मौके पर आए हुए मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।