पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Banks Should Provide Facilities To Pension Beneficiaries Dc

पेंशन लाभार्थियों को सुविधाएं दें बैंक : डीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी ने बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए आदेश दिए कि बुढ़ापा व सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा पंजाब सरकार से मिलने वाली अन्य पेंशनों, मासिक वित्तीय सहायता के लाभार्थियों को बैंकों में किसी भी तरह की मुश्किल न आने दें।

उन्होंने कहा कि सभी बैंकों में बुढ़ापा पेंशनरों व दूसरे लाभार्थियों को किसी भी किस्म की जांच पड़ताल के लिए आने पर पूरा सम्मान दिया जाए और उनकी तरफ से अपनी पेंशन राशि आने या न आने बारे विनम्रता से जानकारी दी जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और बैंकों को हिदायत की कि वह पेंशन के समय लाभार्थियों के खातो में डालने के बाद अगर वह एटीएम के प्रयोग के बारे जानकारी न होने के कारण, बैंकों में से राशि निकलवाते समय उनकी पूरी मदद की जाए। डीसी ने जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर संतोष विर्दी को भी हिदायत की कि वह खजाने से इन सरकारी भलाई योजनाओं का बिल क्लियर होने पर बैंकों को भी इस बारे में जानकारी भेजे, जिससे वह भी इस सूचना प्रति अपडेट रहें।

बैंक अधिकारियों को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी।
खबरें और भी हैं...