चैत्र माह के उपलक्ष्य में भंडारा आज
चैत्र महीने के उपलक्ष्य में स्थानीय छोकरां मोड़ पर सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में चौकी एवं भंडारे का आयोजन 15 मार्च को करवाया जाएगा। मंदिर कमेटी के चेयरमैन देवेंद्र जांगड़ा ने बताया कि मंदिर में धार्मिक रस्में अदा करने के बाद भजन मंडलियां बाबा जी की महिमा का गुणगान करेंगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर से 2 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश स्थित बाबा बालक नाथ गुफा के दर्शनों के लिए वार्षिक चाला रवाना होगा। जानकारी देेते समय मंदिर कमेटी के मुख्य सलाहकार शिव जांगड़ा, भजन मंडली के प्रमुख एवं प्रधान आशु, वाइस चेयरमैन मास्टर मदन लाल, कोषाध्यक्ष संजीव जांगड़ा, सेवादार बलवंत सिंह, पंडित मुकेश कुमार, जनरल सचिव अजय वशिष्ठ, हेमा जांगड़ा रचना जांगड़ा, मंदिर सेवादार विमला देवी, गगन अरोड़ा, कपिल शर्मा मौजूद रहे।