पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाविप ने महिलाओं का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नंगल सिटी | भारत विकास परिषद नंगल तथा भाखड़ा नंगल शाखाओं की ओर से संयुक्त रूप से विश्व महिला दिवस के अवसर पर पीएसीएल कॉलोनी में एक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिव्या राणा कुंवर तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पीएसीएल के जनरल मैनेजर एमपीएस वालिया उपस्थित हुए। इस समागम में संस्था के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर सत्यार्थी शर्मा तथा स्पेशल गेस्ट के रूप में श्यामसुंदर चक्रवर्ती भी समागम उपस्थित रहे। इस समागम में सुखपाल कौर को स्पोर्ट्स तथा एजुकेशन, पिंकी सचदेवा को बुजुर्ग तथा बेसहारा लोगों की सेवा,परविंदर कौर दुआ को शिक्षा क्षेत्र, नीलम कपिला को शिक्षा क्षेत्र, डॉ. जीवन लता सेहत, बिंदु डोगरा को धार्मिक सेवाएं, सुरिंदर कौर को धार्मिक सेवाएं, अरुण वालिया को क्लासिकल म्यूजिक, महिला संकीर्तन मंडली तथा स्त्री सत्संग सभा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यहां उपरोक्त के साथ जरनैल सिंह संधू, सुदर्शन गुलेरिया, निर्मल पुरी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...