बीकॉम सेमेस्टर-3 में भावना जैन रही अव्वल
नवांशहर|गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा आरके आर्य कॉलेज के बीकॉम सेमेस्टर तीन के नतीजे शानदार रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. संजीव डावर ने बताया कि छात्रा भावना जैन ने 350 में से 243 अंक लेकर कॉलेज में पहला, संध्या रानी ने 242 अंक लेकर दूसरा व सिमरनजीत कौर ने 234 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया है। कॉलेज प्रबंधक कमेटी प्रधान विनोद भारद्वाज, डीन कॉलेज अकेडमिक अफेयर डॉ. विनय सोफ्ट, डॉ. नीरज कुमार, प्रो. राजिंदर गुप्ता, सुरजीत कौर, अनिका शर्मा, शिवानी, शानवी जैन ने बधाई दी है।