पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Bicam Was The Best Performer For Three And Kanchan In Three

बीकाॅम समेस्टर तीन में कंचन और 5 में सुरपुनीत रही अव्वल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंचन सुरपुनीत

नवांशहर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा बीएलएम गर्ल्स काॅलेज का बीकॉम के तीसरे व पांचवें समेस्टर का घोषित नतीजा शानदार रहा है।

प्रिंसिपल तरनप्रीत कौर वालिया ने बताया कि तीसरे समेस्टर की कंचन ने 350 में से 250 (71.42 प्रतिशत) अंक लेकर जिले व काॅलेज में पहला स्थान, गगनदीप कौर ने 235 अंक लेकर दूसरा और सपना ने 221 अंक लेकर काॅलेज में तीसरा स्थान पाया है। इसी तरह बीकॉम के पांचवें समेस्टर में सुरपुनीत ने 350 में से 250 (71.42 प्रतिशत) अंक लेकर काॅलेज में पहला व जिले में तीसरा स्थान पाया है। रजनी ने 237 अंक लेकर दूसरा और हीना ने 236 अंक लेकर काॅलेज में तीसरा स्थान पाया है। सभी मेधावी छात्राओं को कालेज मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान देशबंधु भल्ला, सचिव विनोद भारद्वाज सहित कॉलेज स्टाफ के सदस्यों ने बधाई दी है।
खबरें और भी हैं...