- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Blm College Topped Suman In Stitching And Tailoring Examination Results
स्टीचिंग व टेलरिंग परीक्षा परिणामों में बीएलएम कॉलेज की सुमन रही अव्वल
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की ओर से बीएलएम गर्ल्स कॉलेज का यूजी स्टिचिंग एंड टेलरिंग का घोषित नतीजा शत प्रतिशत रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल तरनप्रीत कौर वालिया ने बताया कि परीक्षा में सुमन ने 250 में से 229 (91.6 प्रतिशत) अंक लेकर कॉलेज में पहला और यूनिवर्सिटी में पांचवां स्थान पाया है। पोमिला कुमारी ने 225 (90 प्रतिशत) अंक लेकर कालेज में दूसरा तथा यूनिवर्सिटी में 9वां स्थान पाया है और शिवानी शर्मा ने 221 (88.4 प्रतिशत) अंक लेकर कॉलेज में तीसरा और यूनिवर्सिटी में 13वां स्थान पाया है। इन सभी छात्राओं को मैनजेमेंट कमेटी प्रधान देश बंधू भल्ला, सचिव विनोद भारद्वाज व स्टाफ ने बधाई दी है।