- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Blood Test For 164 Women In Bdc Free On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीडीसी में 164 महिलाओंं के रक्त की हुई मुफ्त जांच
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को ब्लड डोनर्स कौंसिल द्वारा बीडीसी भवन राहों रोड में मुफ्त रक्त जांच कैंप लगाया गया।
इस मेगा जांच कैंप में 164 महिलाओं के रक्त की जांच की गई। संस्था के प्रधान पुष्प राज कालिया ने बताया कि यह कैंप सुबह 6 बजे से लगातार खाली पेट आए कैंप में बुजुर्ग महिलाओं, खिलाड़ियों और लड़कियों ने अपने रक्त के सैंपल दिए। इसके लिए महिलाएं सुबह खाली पेट आई। जिनकी शुगर, कंप्लीट ब्लड सेल काउंट, यूरिन कंप्लीट, कोलेस्ट्रोल, यूरिक एसिड और अन्य जरुरी टेस्ट संस्था द्वारा लिए गए। संस्था के करीब एक लाख रुपए के मुफ्त टेस्ट विश्व महिला दिवस पर किए गए। इसका बुजुर्ग औरतों, शुगर और दिल के मरीजों को बहुत लाभ होगा। इन सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार शाम तक बीडीसी से पर्ची दिखा कर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें महिलाएं का सम्मान करना चाहिए।
बीडीसी में महिलाओंं के खून की जांच करतीं डॉक्टर।