पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rahon News Captain Government Ignores City In Development Work Hemant Randev

कैप्टन सरकार ने विकास कार्यों में शहर को नजरअंदाज किया : हेमंत रणदेव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर कौंसिल प्रधान हेमंत रणदेव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद विकास के मामले में राहों शहर को अनदेखा कर दिया। पिछले ढाई वर्षों से सीवरेज, मेन रोड, नगर कौंसिल बिल्डिंग कम पार्किंग, टूटी हुईं नालियों आदि के काम टेंडर व वर्कर आर्डर होने के बावजूद सत्ताधारी हाकिमों के कहने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई भी ध्यान नहीं दिया। हेमंत रणदेव राहों में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उनके साथ पार्षद महिंदर सिंह संधू व कुलविंदर सिंह किंदा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने सत्ता में आने पर नगर कौंसिलों तथा पंचायतों के विकास फंडों पर रोक लगा दी, जो फंड तत्कालीन मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने नगर कौंसिल को जारी किए थे, उन पर भी रुकावटें डालते रहे। विकास कार्यों में सीवरेज के लिए साढ़े 12 करोड़ रुपए, सिविल अस्पताल की पुरानी इमारत को गिराकर मार्केट कम पार्किंग कम कौंसिल दफ्तर की इमारत के लिए 60 लाख रुपए के लगाए गए टेंडरों पर भी रोक लगा दी गई। इस संबंध में कौंसिल द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र नंबर 207 तिथि 17 फरवरी 2020 सहित कई पत्र भी लिखे गए।

यही नहीं कौंसिल द्वारा माछीवाड़ा रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन भी खरीदी गई थी, वर्क आर्डर भी जारी हो चुके थे, लेकिन कैप्टन सरकार द्वारा इस पर भी रोक लगा दी गई। विकास कार्यों पर रोक के कारण शहर के लोगों को नर्क भरी जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विकास कार्यों के संबंध में अपनी बात रखते प्रधान हेमंत रणदेव, पार्षद महिंदर सिंह व कुलविंदर सिंह।
खबरें और भी हैं...